Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर का एक ही खिलाड़ी मुंबई पर पड़ा भारी, शतकीय पारी से बनाया रिकॉर्ड!

Thu, Oct 16 , 2025, 08:04 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई और जम्मू-कश्मीर आमने-सामने हैं। टॉस जम्मू-कश्मीर के पक्ष में रहा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन मुंबई ने पहली पारी में 386 रन बनाए। ऐसे में उम्मीद थी कि ये रन जम्मू-कश्मीर पर भारी पड़ेंगे। लेकिन जम्मू-कश्मीर ने मुंबई के गेंदबाजों को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर ने 7 विकेट खोकर 273 रन बना लिए थे। जम्मू-कश्मीर की पारी लड़खड़ा रही थी, वहीं कप्तान पारस डोगरा (Paras Dogra) एक तरफ से लड़ रहे थे। उन्होंने 169 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। दरअसल, पारस डोगरा 40 साल के हैं। लेकिन उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी पारी खेली। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 32वाँ शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पारस डोगरा ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह अब रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में वसीम जाफर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में 40 शतक लगाए हैं। अब पारस डोगरा 32 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अजय शर्मा के नाम 31 शतक हैं। अमोल मजूमदार और ऋषिकेश कानिटकर ने रणजी टूर्नामेंट में 28-28 शतक लगाए हैं।

पारस डोगरा का क्रिकेट करियर
पारस डोगरा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 143 मैच खेले हैं। उन्होंने 230 पारियों में 48.37 की औसत से 9966 रन बनाए हैं। वह जल्द ही 10 हज़ार रन के आंकड़े को छू लेंगे। उन्होंने 32 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट ए मैचों में पारस ने 124 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 41.52 की औसत से 3696 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 27.66 की औसत से 2324 रन बनाए हैं। इसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में पारस डोगरा राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। लेकिन उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का कोई मौका नहीं मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups