Death of Singer Zubeen Garg Case : जुबीन गर्ग मामले में दो और लोगों ने गवाही दी, गिरफ्तार पांच लोगों की आज अदालत में पेश होने की संभावना

Wed, Oct 15 , 2025, 12:42 PM

Source : Uni India

गुवाहाटी:  गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत के मामले (death of singer Zubeen Garg case) में दो और गवाहों ने विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष गवाही दर्ज करा दी है। एसआईटी प्रमुख मुन्ना प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) के साथ नौका पर मौजूद 11 असमिया लोगों में से 10 लोगों के बयान दर्ज कर हो गए हैं और 11 व्यक्ति वाजिद अहमद सिंगापुर का नागरिक है, इसलिए उसे मजबूर नहीं किया जा सकता, पर वह भी एसआईटी के समक्ष गवाही देने के लिए तैयार है।

इस मामले में गिरफ्तार हुए पांच लोगों की पुलिस हिरासत समाप्त हो गयी है और उन्हें आज अदालत में पेश करने की संभावना है। इनमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, ज़ुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, ज़ुबीन के चचेरे भाई और एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग और उनके बैंड के सदस्य शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत शामिल हैं। ज़ुबीन के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) के भी अदालत में पेश होने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups