नयी दिल्ली: भारत ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) (नाबाद 75) के अर्धशतक (half-century) के दम पर दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लंच तक चार विकेट पर 427 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। (Gill completes half-century) भारत ने कल के दो विकेट पर 318 रन से आज आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र के दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) रनआउट के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा।
यशस्वी ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने शुभमन गिल के साथ रनों की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य किया। रेड्डी (43) को जोमेल वारिकन ने आउट किया। इसी दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने लंच तक चार विकेट पर 427 रन बना लिये है। शुभमन गिल (नाबाद 75) और ध्रुव जुरेल (नाबाद सात) क्रीज पर मौजूद है। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 11 , 2025, 11:49 AM