Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान ने हराया बंगलादेश को, भारत से होगी फाइनल में भिड़ंत!

Fri, Sep 26 , 2025, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दुबई: शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ (तीन-तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने रविवार को बंगलादेश ने को रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत से होगा। यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भिड़ेगे।

136 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमॉन ( शून्य) का विकेट गंवा दिया। बंगलादेश का दूसरा विकेट मोहम्मद तोहीद हृदोय (पांच) के रूप में गिरा। इन दोनों बल्लेबाजों को शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया। पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका।

सैफ हसन (18), मेहदी हसन (11), नुरुल हसन (16), कप्तान जाकेर अली (पांच), तंजिम हसन साकिब (10) और तस्कीन अहमद (चार) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश के लिए शमीम अहमद ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी और 11 रनों से मुकाबला हार गई। रिशाद हुसैन 16 रन और मुस्तफिजुर रहमान छह रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ ने तीन-तीन विकेट लिये। सैम अयूब को दो विकेट मिले। मोहम्मद नवाज ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र पांच रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। 

साहिबजादा फरहान (चार) और सैम अयूब (शून्य) पर पर आउट हुए। इसके बाद सातवें ओवर में पाकिस्तान का तीसरा विकेट फखर जमान (13) के रूप में गिरा। इसके बाद बंगलादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नियमित अंतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे। हुसैन तलत (तीन) रन बनाकर आउट हुये। मोहम्मद हारिस ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। 

मोहम्मद नवाज 15 गेंदों में (25), कप्तान आगा सलामान और शाहीन शाह अफरीदी 19-19 रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर ही बना सकी। फहीम अशरफ 14 रन और हारिस रउफ तीन रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश के लिए तसकीन अहमद ने तीन विकेट लिये। मेहदी हसन और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups