Feroz Khan: A Style Icon : बॉलीवुड में लेडी किलर के नाम से मशहूर थे फिरोज खान! अपनी ही शर्त पर फिल्म में काम करना पसंद करते थे

Thu, Sep 25 , 2025, 12:16 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Feroz Khan's Career : फिरोज खान (Feroz Khan) ने अपने करियर की सबसे हिट फिल्म कुबार्नी (Qurbani) से पाकिस्तान की पॉप गायिका नाजिया हसन (Pakistani pop singer Nazia Hassan) के संगीत करियर की शुरआत करायी। फिरोज खान उन चंद अभिनेताओं में एक थे, जो अपनी ही शर्त पर फिल्म में काम करना पसंद करते थे। इस वजह से उन्होंने कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। राजकपूर की फिल्म संगम (Sangam) में राजेन्द्र कुमार और आदमी फिल्म में मनोज कुमार वाली भूमिका के लिये उन्होंने मना कर दिया था।

वर्ष 2003 में फिरोज खान ने अपने पुत्र फरदीन खान (Fardeen Khan) को लांच करने के लिये जानशीन (Jaanaseen) का निर्माण किया। बॉलीवुड में लेडी किलर के नाम से मशहूर फिरोज खान ने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 60 फिल्मों में अभिनय किया। फिरोज खान ने फिल्म निर्माण की अपनी विशेष शैली बनायी थी।

फिरोज खान की निर्मित फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी फिल्में बड़े बजट की हुआ करती थीं जिनमें बड़े-बड़े सितारे आकर्षक और भव्य सेट, खूबसूरत लोकेशन, दिल को छू लेने वाला गीत, संगीत और उम्दा तकनीक देखने को मिलती थी।अपने विशिष्ट अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान वाले फिरोज खान 27 अप्रैल 2009 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups