Haryana Steelers defeat Puneri Paltan: मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पलटन को हराया!

Sat, Sep 20 , 2025, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 41वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने सांस रोक देने वाले रोमांच के बाद पुनेरी पलटन को 34-30 के अंतर से हरा दिया। परिणाम चाहें जो भी रहा लेकिन इसमें कबड्डी की जीत हुई। हरियाणा की यह सात मैचो में पांचवीं जीत है जबिक पल्टन को नौ मैचों में तीसरी हार मिली।

सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में हरियाणा की जीत में विनय (13) और शिवम (8) का अहम योगदान रहा। यह शिवम ही हैं, जिन्होंने दो अंक की रेड के साथ हरियाणा की जीत पक्की की। डिफेंस में कप्तान जयदीप ने चार और राहुल सेतपाल ने तीन शिकार किए। पलटन के लिए पंकज मोहिते (14) ने अपना श्रेष्ठ खेल दिखाया और एक समय 10 अंक से पिछड़ रही टीम की वापसी कराई लेकिन वह उसे जीत नहीं दिला सके।

दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला जोरदार तरीके से शुरू हुआ। 2-0 से लीड लेने के बाद हरियाणा ने ग्रिप खोया लेकिन फिर भी पांच मिनट के बाद उसे 5-2 की लीड मिली हुई थी। इसके बाद गुरदीप का शिकार कर शिवम पलटन न को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए। शिवम ने अगली रेड पर अबिनेश को आउट कर पलटन को आलआउट की ओर धकेल दिया। जयदीप ने असलम को डैश कर पलटन को आलआउट कर हरियाणा को 11-2 की लीड दिला दी।

आलइन के बाद हरियाणा ने दो के मुकाबले चार अंक लेकर 14-4 के स्कोर पर ब्रेक पर गई। ब्रेक के बाद पलटन ने चार अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी। इस दौरान हालांकि उसने एक अंक गंवाया भी। फासला अब 7 का रह गया था। आदित्य लगातार अंक ले रहे थे। हरदीप को आउट कर वह हरियाणा को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए लेकिन विनय ने उसे इस स्थिति से निकाल लिया। अगली रेड पर हालांकि सेतपाल ने आदित्य को लपक लिया।

इस बीच गुरदीप ने डू ओर डाई रेड पर विनय को लपक स्कोर 10-17 कर दिया लेकिन साहिल ने इसी तरह की रेड पर पंकज को डैश कर हिसाब बराबर किया। फिर शिवम ने डू ओर डाई रेड पर गौरव को आउट कर हाफटाइम तक स्कोर 19-10 कर दिया। हाफटाइम के बाद पलटन के डिफेंस ने शिवम और विनय का शिकार कर लिया। हरियाणा के डिफेंस ने हालांकि सचिन को डैश कर शिवम को रिवाइव कराया और आते ही उन्होंने स्कोर 22-12 कर दिया।

पंकज ने हालांकि अगली रेड पर सेतपाल और शिवम का शिकार कर लिया। अगली रेड पर भी पंकज सफल रहे लेकिन विनय ने सुपर रेड के साथ पलटन की वापसी पर ब्रेक लगा दिया। 30 मिनट के बाद हरियाणा को 25-16 की लीड मिली हुई थी। ब्रेक के बिनय ने अबिनेश का शिकार कर फासला फिर 10 का कर दिया। पंकज ने हालांकि दो रेड में तीन अंक लेकर फासला 7 कर दिया। अगली रेड पर पंकज फिर दो अंक लेकर लौटे और हरियाणा को दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया।

पंकज ने अगली रेड पर हरियाणा को आलआउट कर स्कोर 25-27 कर दिया। आलइन के बाद बोनस के साथ फासला 1 का कर दिया लेकिन विनय ने मल्टीप्वाइंटर के साथ फासला 3 का कर दिया लेकिन पंकज फिर बोनस लेकर लौटे। इसके बाद स्टुअर्ट ने फासला 1 का कर दिया। फिर शिवम ने बोनस लिया और फिर जयदीप ने स्टुअर्ट का शिकार कर फासला 3 का कर दिया। इसके बाद शिवम ने दो अंक की रेड के साथ हरियाणा की जीत पक्की कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups