बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बहन के घर परिवार संग की बाप्पा की आरती, किया बप्पा का स्वागत

Thu, Aug 28 , 2025, 03:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड (Bollywood to Tollywood) तक के सितारों ने गणपती बप्पा को अपने घर विराजमान किया है। गणेशोत्सव के मौके (occasion of Ganeshotsav) पर कई सितारे अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना (Bappa's idol) करते हैं। उसी तरह सलमान खान (Salman Khan) ने भी छोटी बहन अर्पिता के घर विराजमान भगवान गणेश की पूजा आरती की। सलमान खान की आरती का यह वीडिओ इस वक्त सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका पूरा परिवार बाप्पा की भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। 

 


 

सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी अपनी पत्नी सलमा संग बाप्पा की आरती उतरी। इसके बाद सोहेल खान और अरबाज़ खान को भी आरती उतारते हुए देखा गया।  इस अवसर पर उनके घर रितेश देखमुख भी सपरिवार शामिल हुए। वे पत्नी जेनेलिआ और दोनों बच्चों समेत पूजा का हिस्सा बने। खान परिवार को इस तरह भक्ति में डूबा हुआ देखकर उनके फैंस भी उन पर कमेंट्स की जबरदस्त बौछार कर रहे हैं।  

इस दौरान सलमान खान को बाप्पा की आरती करते हुए देखा गया। पूजा में उन्हें ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर के  पैंट पहने देखा गया। इस अवसर पर सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति संग,  सलीम खान, सोहेल खान, अरबाज खान भी नजर आए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups