राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू! राज ठाकरे ने फडणवीस से मुलाकात की

Thu, Aug 21 , 2025, 02:16 PM

Source : Uni India

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (Ubatha) और मनसे गठबंधन को बेस्ट कर्मचारी सहकारी ऋण समिति चुनावों (BEST Employees Cooperative Credit Committee elections) में मिली हार के ठीक एक दिन बाद हुई यह अप्रत्याशित मुलाकात महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

विदित हो कि इस गठबंधन का समर्थित उत्कर्ष पैनल बुधवार को हुए समिति के चुनावों में 21 में से एक भी सीट नहीं मिली। यह परिणाम ठाकरे परिवार के लिए एक झटके के रुप में देखा गया क्योंकि बीते नौ वर्षों से समिति पर इस प्रभावशाली परिवार का ही नियंत्रण था। इसके विपरीत, शशांक राव के नेतृत्व वाले पैनल ने 14 सीटें जीतकर निर्णायक स्थिति हासिल कर ली। 

महायुति समर्थित सहकार समृद्धि समूह केवल सात सीटें ही हासिल कर सका। इन परिणामों के आने के बाद मुंबई के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। राज ठाकरे की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने अटकलें लगायी हैं कि अब गठबंधन में बदलाव हो सकता है। दोनों नेताओं में से किसी ने भी हालांकि अपनी मुलाकात के एजेंडे पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups