Maharashtra plane accident averted: इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया!

Sun, Aug 17 , 2025, 08:47 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर बैंकॉक से आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया लेकिन किसी तरह की कोई क्षति नही हुयी है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पायलट ने विपरीत मौसम के कारण दृश्यता में कमी को देखते हुए लैंडिंग रद्द करने और गो-अराउंड शुरू करने का फैसला किया।

 सूत्रों ने बताया कि विमान ज़मीन (Plane lands) के करीब होने के कारण उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।उन्होंने बताया कि विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे। बाद में विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी पुष्टि की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups