मुंबई: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ जुहू स्थित एक व्यवसायी से निवेश के बहाने 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इस मामले में पहले प्राथमिकी जुहू पुलिस स्टेशन (Juhu Police Station) में दर्ज की गयी थी, जिसे लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी (60) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। कोठारी ने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने कारोबार में विस्तार के लिये दंपति की कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड को 60.48 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। शेट्टी दंपति ने तौर पर इस राशि का इस्तेमाल अपने निजी खर्चों के लिए किया था।
इस केस में राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गयी है। प्रारंभिक जाँच के बाद, ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से गबन), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 14 , 2025, 12:27 PM