We Built Our Own: शौर्य स्मारक में नौसेना पर आधारित फिल्म ‘वी बिल्ट आवर ऑन’ का प्रदर्शन!

Mon, Aug 11 , 2025, 08:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर रविवार को भारतीय नौसेना के जीवन और उनकी वीरता पर आधारित सैन्य फिल्म ‘वी बिल्ट आवर ऑन’ का प्रदर्शन किया गया। बी.जी. देवारे के निर्देशन और एस.एन.एस. शास्त्री के निर्माण में बनी यह फिल्म फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत की गई।

फिल्म में भारतीय नौसेना के बहादुर जवानों के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया है। कैसे वे समुद्र की अनंत गहराइयों और उफनती लहरों के बीच, दूर-दूर तक जमीन के नामोनिशान से परे देश की जलीय सीमाओं की रक्षा करते हैं। महीनों तक परिवार और सामाजिक जीवन से दूर रहकर ये सैनिक अंतहीन समुद्र पर तैरते युद्धपोतों को अपना घर बनाते हैं। 

फिल्म में जलपोतों के निर्माण, तकनीक और रखरखाव की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की गई। शौर्य स्मारक में सोमवार शाम को सैन्य फिल्म ‘टैमिंग ऑफ स्नो’ प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म बर्फीले क्षेत्रों में भारतीय सैनिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण पर आधारित है, जिसका निर्माण एन.एम. घाटे और निर्देशन सी.एन. कौल ने किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups