Guru Randhawa New Song : जानेमाने गायक गुरू रंधावा (Guru Randhawa) ने कॉलेज स्टूडेंट, अंशिका पांडे (Anshika Pandey) को लेकर नया गाना अजुल (new song Azul) लांच किया है। गुरु रंधावा ने गाना सिर्रा के बाद एक और नए चेहरे के साथ मिलकर अपना नया गाना 'अजुल ' लॉन्च किया है। अंशिका पांडे के साथ, यह गाना पंजाबी पॉप (Punjabi pop) और पुराने ज़माने के शानदार अंदाज़ का परफेक्ट मेल है।
गुरु रंधावा ने अपना यह नया डांस नंबर, 'अजुल ', लॉन्च करके एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक ग्लोबल म्यूजिक पावरहाउस हैं। यह गाना जोश भरे अंदाज़ और दमदार बीट्स से भरा है। गुरु ने इसमें अपने खास पंजाबी टच और ज़ोरदार आवाज़ से जान डाल दी है, जो उनके पुराने हिट गानों से बिल्कुल अलग है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बिल्कुल नई और असली कॉलेज स्टूडेंट, अंशिका पांडे, को मौका दिया गया है।
गुरु रंधावा ने अंशिका को तब देखा जब उसने उनके हिट गानों 'कतल' और 'सिर्रा ' पर डांस कर अपनी वीडियो पोस्ट की थी। गुरु ने उसकी पोस्ट पर कमेंट करके उसके साथ काम करने की इच्छा जताई थी। अंशिका के डांस के स्वाभाविक अंदाज़ ने गुरु का ध्यान खींचा और जल्द ही दोनों ने साथ में काम करने का फैसला कर लिया। यश द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने के कैची डांस स्टेप में अंशिका ने अपनी कला से और भी जान डाल दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 06 , 2025, 03:35 PM