Aamir Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Bollywood Badshah Shahrukh) की तरह अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी मुंबई में किराए के घर में रहेंगे। उन्होंने बांद्रा पश्चिम के पाली हिल में चार लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। शाहरुख भी इसी पॉश इलाके में रह रहे हैं। आमिर खान जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसका पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसलिए आमिर ने चार फ्लैट किराए पर लिए हैं। इसके लिए आमिर हर महीने 24.50 लाख रुपये का किराया देंगे।
एक वेबसाइट के मुताबिक, आमिर खान ने चारों फ्लैट पांच साल के लिए लिए हैं। यह लीज एग्रीमेंट मई 2025 से शुरू होकर मई 2030 तक चलेगा। इसमें 45 महीने का लॉक-इन पीरियड भी है। आमिर ने इन फ्लैट्स के लिए 1.46 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी जमा कराई है। प्रॉपर्टी किराए पर लेने के लिए 4 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 2000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी चुकाया है। इन फ्लैटों का किराया हर साल पाँच प्रतिशत बढ़ेगा।
आमिर की हाउसिंग सोसाइटी का होगा नवीनीकरण
आमिर खान फिलहाल विर्गो कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। इस सोसाइटी में आमिर के 12 फ्लैट हैं। पुनर्विकास के बाद, यहाँ अल्ट्रा प्रीमियम सी-फेसिंग अपार्टमेंट होंगे। जिनकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से भी ज़्यादा होगी। इनमें से कुछ नए फ्लैटों की कीमत फिलहाल 100 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा होने का अनुमान है।
कई कलाकार रहते हैं इस इलाके में
आमिर का नया पता अब विलानोमोना अपार्टमेंट होगा। यह शाहरुख के पूजा हाउस से 750 मीटर दूर है। बैंड स्टैंड स्थित शाहरुख के मन्नत बंगले का नवीनीकरण चल रहा है। इसलिए शाहरुख पूजा हाउस में किराए पर रह रहे हैं। बांद्रा पश्चिम में कई बड़े सितारे रहते हैं। यहाँ सलमान खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ-साथ रेखा जैसे सितारे भी रहते हैं। जल्द ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी यहाँ शिफ्ट होने वाले हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 05 , 2025, 09:33 PM