Humnawa Song: फिल्म मनु क्या करेगा का रोमांटिक गाना 'हमनवा' रिलीज

Mon, Aug 04 , 2025, 01:41 PM

Source : Uni India

मुंबई: रोमांटिक म्यूज़िकल 'फ़िल्म 'मन्नु क्या करेगा (Mannu Kya Karega)' पहला गाना हमनवा (Humnawa Song) रिलीज हो गया है। गाना हमनवा को ललित पंडित ने कंपोज़ किया है। अपनी सदाबहार धुनों के लिए मशहूर संगीतकार ललित पंडित (Musician Lalit Pandit) ने एक बार फिर अपने जादू से इसे संवार दिया है। 'हमनवा' क्लासिक रोमांस की आत्मा को छूता है और हिंदी सिनेमा के उस सुनहरे दौर की याद दिलाता है जब संगीत शुद्ध, काव्यात्मक और भावनाओं से भरा होता था। 

इस गीत को वरुण जैन ने गाया है और इसमें व्योम और साची बिंद्रा (Vyom and Sachi Bindra) की मोहक केमिस्ट्री इसे और खास बनाती है। दोनों की खूबसूरत ऑन-स्क्रीन मौजूदगी इस गीत को जीवन्त बना देती है। दून की हरी-भरी वादियों और दिलकश नज़ारों के बीच फिल्माए गए 'हमनवा' के बोल और धुन, दोनों ही दिल को गहराई से छू जाते हैं। इस फ़िल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर जैसे सशक्त कलाकार भी नज़र आएंगे। फ़िल्म 'मन्नु क्या करेगा?' 12 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups