Film Superstar Rajesh Khanna : हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्में हमेशा से चर्चा में रही हैं। 60 और 70 के दशक में राजेश खन्ना की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया। इस दौरान एक्टर ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में (superhit film) दीं और इसी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री (film industry) का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। राजेश खन्ना इकलौते ऐसे स्टार थे जो फिल्मों के ऑडिशन के लिए लग्जरी कार में जाया करते थे। वहीं, स्टार बनने के बाद लड़कियां उनकी इतनी दीवानी हो गईं कि उनकी कार को चूम लिया करती थीं। एक्टर अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे और अपने चाहने वालों के लिए ढेरों तोहफे लाते थे। 2012 में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया और उनकी मौत के बाद उनके घर से 64 सूटकेस मिले, जिन्हें उनके जीते जी कभी खोला ही नहीं गया।
ये 64 सूटकेस खोले गए तो सब हैरान रह गए!
राजेश खन्ना जब भी किसी विदेशी दौरे पर जाते थे, तो अपने दोस्तों के लिए अनमोल तोहफों से भरे सूटकेस लेकर आते थे। ये सारे तोहफे दोस्तों में बाँटने के बाद, वो भूल जाते थे कि उन्होंने किसे क्या दिया था। इसी तरह, जब राजेश खन्ना का निधन हुआ, तो उनके आशीर्वाद बंगले में 64 सूटकेस मिले। जिन्हें बाद में खोला गया। और जब उन सूटकेसों को खोला गया, तो सब हैरान रह गए कि उनमें क्या था। क्योंकि इन सभी सूटकेसों में बेहद महंगे तोहफे थे जो राजेश खन्ना अपने प्रशंसकों को देना चाहते थे। लेकिन उनके निधन के कारण ये सभी तोहफे उनके सूटकेस में ही रह गए। और उनकी आखिरी इच्छा भी अधूरी रह गई। लेखक गौतम चिंतामणि ने 'डार्क स्टार: द लोनलीनेस ऑफ़ बीइंग राजेश खन्ना' किताब में राजेश खन्ना की जीवनी का खुलासा किया है।
अभिनेता की हिट फ़िल्में
लेखक ने अपनी किताब में बताया है कि राजेश खन्ना को अकेले रहना बहुत पसंद था, लेकिन वो लोगों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उन्होंने अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं किया। राजेश खन्ना का 18 जुलाई 2012 को मुंबई में निधन हो गया। उनके काम की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'आखिरी खत' (1966) से डेब्यू किया था। कटी पतंग, आन मिलो सजना, सच्चा झूठा, हाथी मेरे साथी, आराधना, दो रास्ते, आनंद, नमक हराम, बावर्ची जैसी कई फिल्में सुपरहिट रहीं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 31 , 2025, 08:26 PM