मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे जिले के बदलापुर और वंगानी स्टेशनों (Badlapur and Vangani stations) के बीच पटरी में दरार पाए जाने के बाद बुधवार सुबह मुंबई सेंट्रल रेलवे (Mumbai Central Railway) की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पटरी पर दरार पाये जाने पर लोकल ट्रेन सेवाएं (local train services) अस्थायी रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई जिससे व्यस्त समय के दौरान हजारों दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर यह व्यवधान सुबह उस समय पड़ा जब रेलवे कर्मचारियों (railway employees) ने रेल लाइन में दरार देखी।
इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित खंड में सेवाएं बहाल करने के लिए आपातकालीन मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।पटरी के नुकसान के कारण कर्जत की ओर जाने वाली कई लोकल ट्रेनों को बदलापुर में ही रोक दिया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर वापस भेज दिया गया। जिससे उपनगरीय नेटवर्क पर और भीड़ बढ़ने से ट्रेनों की आजावाही में देरी हो गई। लंबी दूरी की सेवाएं भी इससे प्रभावित रही। नवीनतम जानकारी के अनुसार अभी तक रेल सेवाएं बहाल नहीं हुई हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 30 , 2025, 01:51 PM