नयी दिल्ली: कांग्रेस महाराष्ट्र के लिए राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के साथ ही 350 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी अध्यक्ष मलिक अर्जुन खरगे में इन सब नियुक्तियों को मंजरी दी है और नये पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। पार्टी महासचिव के अनुसार महाराष्ट्र में 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, पांच प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, 108 महासचिव और 95 सचिव नियुक्त किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी रमेश चेन्नीथला की अध्यक्षता में 16 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया गया है। समिति का संयोजकअधिवक्ता गणेश पाटिल को बनाया गया है। राजनीतिक मामलों की समिति में जिन वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। उनमें वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोरात, सुशीलकुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीमती रजनी पाटिल, माणिकराव ठाकरे, नाना पटोले, हर्षवर्धन सपकल, विजय वडेट्टीवार, सतेज उर्फ बंटी पाटिल, श्रीमती वर्षाताई गायकवाड़, इमरान प्रतापगढ़ी, सुनील केदार, डॉ. नितिन राऊत, अमित देशमुख, श्रीमती यशोमती ठाकुर, शिवाजीराव मोघे, चंद्रकांत हंडोरे,आरिफ नसीम खान,श्रीमती प्रणीति शिंदे, मुजफ्फर हुसैन, के. सी. पाडवी, असलम शेख, विश्वजीत कदम, कल्याण काले, प्रो. वसंत पुरके और अमीन पटेल शामिल है। पार्टी ने इसके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्य संयोजक, सेवा दल, एनएसयूआई, इंटक, अनुसूचित जाति विभाग की प्रमुखों को भी इसका सदस्य बनाया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 30 , 2025, 07:40 AM