मुंबई। आरबीएल बैंक ने करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के अवसर पर 1 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखने का ऐलान किया है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक पहले से ही पूर्व सैनिकों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करता रहा है। यह पहल बैंक के उसी ऐतिहासिक कार्य का एक और कदम है। अधिकारियों के मुताबिक बैंक का उद्देश्य सेवा के बाद पूर्व सैनिकों को एक अर्थपूर्ण कैरियर प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुशासन, शारिरिक फिटनेस, मूल्यों, विशेष प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता का लाभ उठाना भी है। पूर्व सैनिकों को मुख्य व्यवसायिक संचालन, सामान्य प्रशासन, वित्तीय अपराध रोकथाम, जोखिम प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, आईटी सेवाओं, सामान्य प्रशासन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
आरबीएल के मैनेजिंग डाइरेक्टर और सीईओ आर. सुब्रमण्यकुमार (CEO R. Subramanyakumar) ने कहा कि संगठन की ये प्रतिबद्धता भारत की प्रगति के साथ हमारी 82 वर्षों की साझेदारी को दर्शाती है और यह सशस्त्र बलों के सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति एक सम्मान है। उनके अमूल्य कौशल और अनुभव को एकीकृत करने से उनकी सेवा को सम्मान मिलेगा और बैंक भी मजबूत होगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि पूर्व सैनिकों को बैंक प्रणाली में शामिल करने से दोहरे लाभ होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से ईमेल के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित पूर्व सैनिकों के लिए ऑनबोर्डिंग और प्रशिक्षण प्रक्रिया सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 28 , 2025, 07:48 PM