MNS Demand: मनसे ने नए भवनों का नाम मराठी में रखा जाना अनिवार्य करने की मांग की!

Thu, Jul 24 , 2025, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बुधवार को नगर निगम सीमा के भीतर सभी नवनिर्मित भवनों के नाम मराठी में रखे जाने की मांग की। मनसे पदाधिकारी प्रशांत कनौजिया ने पुणे नगर निगम को एक पत्र सौंपा है , जिसमें सभी नए भवनों के नाम मराठी में रखने का आग्रह किया गया। पत्र में मांग की गयी है कि निर्माण की अनुमति देते समय इमारतों का नाम मराठी में रखना अनिवार्य शर्त बना दिया जाए।

इससे पहले मनसे ने त्रिभाषी भाषा नीति के तहत पहली कक्षा से हिंदी सीखने को अनिवार्य करने के राज्य सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था। समाज के विभिन्न वर्गों और मनसे जैसे राजनीतिक संगठनों की ओर से हिंदी थोपे जाने के व्यापक विरोध के बाद सरकार ने फिलहाल इस विवादास्पद निर्देश को वापस ले लिया है। 

इस विरोध की सफलता के बाद मनसे ने अब मराठी को बढ़ावा देने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। इस मुद्दे पर पार्टी को शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन मिला और बदले राजनीतिक परिवेश में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे लगभग 19 वर्षों के बाद एक ही मंच पर दिखाई दिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups