Raj Thackeray condemns violent: राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हिंसक झड़प की निंदा

Fri, Jul 18 , 2025, 08:43 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा परिसर में हुई हिंसक झड़प की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो इसकी चरमता में विधायकों की हत्या भी हो सकती है। ठाकरे ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह भूल गए हैं कि शासन जनता की सेवा का एक साधन है, न कि अपने आप में अंतिम लक्ष्य। उन्होंने सत्तारुढ़ दलों पर आरोप लगाया कि वे अंधाधुंध तरीके से किसी को भी अपने साथ शामिल होने की अनुमति देते हैं, ताकि उनका इस्तेमाल वरिष्ठ विपक्षी नेताओं पर जुबानी हमला करने के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा, “एक तरफ वे नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनके काम और व्यवहार पाखंडपूर्ण होते हैं।”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “जब मेरे महाराष्ट्र सैनिकों ने मराठी भाषा और मराठी लोगों के गौरव की रक्षा के लिए हाथ उठाया, तो हमारी पार्टी पर तीखा हमला किया गया, लेकिन अब वे आलोचक कहाँ छिपे हैं।” उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कभी भी व्यक्तिगत द्वेष से काम नहीं किया, बल्कि हमेशा मराठी अस्मिता के लिए खड़े रहे हैं। सत्तारुढ़ दलों को चुनौती देते हुए मनसे नेता ने कहा, “अगर आपमें ज़रा भी नैतिकता बची है, तो विधानसभा में अराजकता फैलाने वाले अपने ही कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो जब मेरे महाराष्ट्र सैनिक मराठी भाषा का अपमान करने वालों के खिलाफ खड़े होंगे, तो हमें उपदेश देने मत आइएगा।” गौरतलब है कि राज्य विधानसभा परिसर में गुरुवार की शाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP-Sharad Pawar) विधायक जितेंद्र आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी ( BJP) विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups