मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक राजनीतिक घटनाक्रम में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट और 'प्रहार' संगठन के चाकूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कपिल माकने समेत कई प्रमुख नेता आज यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में श्री मकने (पूर्व नगरपालिका प्रमुख और प्रहार नेता) , कृषि उपज मंडी समिति (APMC) के अध्यक्ष एवं शरद पवार गुट के नेता नीलकंठ मिरकाले शामिल थे। डॉ. गोविंद मकने और चाकूर एपीएमसी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण दंडिमे भी भाजपा में शामिल हो गये।
इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. अजीत गोपछड़े, प्रदेश महासचिव विजय चौधरी, विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर, अर्चना पाटिल चाकुरकर और मराठवाड़ा क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री चव्हाण ने कहा कि इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्णायक नेतृत्व में विश्वास जताया है। हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उनका यह विश्वास नहीं टूटेगा। उन्होंने कहा ‘आप सब भाजपा की राष्ट्रीय विचारधारा को मज़बूत करने एवं महाराष्ट्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें।’
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 11 , 2025, 06:22 PM