स्थानीय चुनावों में इंडिया या एमवीए गठबंधन की जरुरत नहीं : राउत

Thu, Jul 10 , 2025, 04:09 PM

Source : Uni India

मुंबई: शिवसेना –उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena-UBT) नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत (Rajya Sabha MP Sanjay Raut) का मानना है कि स्थानीय निकायों (local elections) के आगामी चुनावों में इंडिया ब्लॉक (India Block) या महा विकास अघाड़ी (MVA) जैसा राष्ट्रीय गठबंधन बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है और इसका निर्णय स्थानीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाना चाहिए क्योंकि इन चुनावों में स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।

राउत ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बहुप्रतीक्षित चुनावों के संदर्भ में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और श्री राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की जनता की मांग बढ़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हाल ही में हुई मराठी विजय रैली के दौरान यह भावना स्पष्ट परिलक्षित हुई है।

राजनीतिक गठबंधन को लेकर मौजूदा अस्पष्टता पर उन्होंने कहा, “अगर मुंबई को बचाना है, तो उद्धव और राज को नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। यही लोगों की भावना है और वे इस मांग को ज़ोरदार तरीके से उठा रहे हैं।” गठबंधन के बारे में कुछ कहने पर राज ठाकरे की सीमा के बारे में उन्होंने कहा, “हर किसी की अपनी कार्यशैली होती है। ये सीमा उनके नेतृत्व के तरीके का हिस्सा हो सकती हैं। हम खुलकर बोलना पसंद करते हैं; हो सकता है कि उनका तरीका ऐसा न हो। लेकिन जल्द ही चीज़ें स्पष्ट हो जाएंगी।”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की हाल में की गयी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राउत ने कहा , “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे। आरएसएस और मोदी के अपने नियमों के अनुसार उन्हें इस उम्र में संन्यास ले लेना चाहिए। आरएसएस उन्हें बार-बार यही याद दिला रहा है। आपने सत्ता का सुख भोगा है और दुनिया घूमी है। अब हट जाइए और देश को सुरक्षित हाथों में सौंप दीजिए।” उन्होंने श्री मोदी पर सत्ता तक पहुंचने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups