मुंबई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार (state government) ने लंदन के एक नीलामी घर से मराठा सेनापति रघुजी राजे भोसले की ऐतिहासिक तलवार सफलतापूर्वक हासिल कर ली है और इसे आगामी 15 अगस्त से पहले औपचारिक रूप से यहां वापस लाने की योजना है।
शेलार ने बताया कि गत 29 अप्रैल को आयोजित नीलामी में इस कलाकृति का सौदा 69,94,437 रुपये में हो गया था लेकिन राज्य मंत्रिमंडल ने 21 मई को इस सौदे को औपचारिक स्वीकृति दी। उन्होंने तलवार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मराठा सभ्यता और महाराष्ट्र की महानता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक्स फर्म स्टार वर्ल्डवाइड ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड (Logistics firm Star Worldwide Group Pvt Ltd) को सीमा शुल्क निकासी और सुरक्षित परिवहन का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किया गया है। तलवार को सम्मानजनक तरीके से वापस लाने के बाद सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि भोसले के उत्कीर्ण नाम वाले सोने की नोक वाले इस तलवार का नागपुर के मराठा सेनापति रघुजी राजे भोंसले ने 18वीं सदी के युद्ध के मैदानों में इस्तेमाल किया था और बाद में छत्रपति शाहू महाराज ने इसे 'सेना साहिब सभा' की उपाधि दी थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 08 , 2025, 09:41 PM