Language Dispute in Mumbai : मनसे नेता अविनाश जाधव गिरफ्तार! को हिरासत में लिया! पुलिस की ओर से रैली की मनाही के विरोध का आरोप 

Tue, Jul 08 , 2025, 11:47 AM

Source : Uni India

मुंबई: महाराष्ट्र में पुलिस ने भाषा विवाद (language dispute) को लेकर निर्धारित विरोध रैली से कुछ ही घंटे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता एवं ठाणे-पालघर (Thane-Palghar district) के जिलाध्यक्ष अविनाश जादव (Avinash Jadhav) को आज तड़के तीन बजे हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात करने से इनकार करने पर एक व्यापारी पर कथित तौर पर हमला किया था। इस घटना के मद्देनजर ठाणे के मीरा-भयंदर में मराठी भाषा न बोलने वाले लोगों की ओर से प्रदर्शन मार्च निकाला गया। 

इसके जवाब में मनसे ने आज रैली निकालने की घोषणा की। पुलिस की ओर से रैली निकालने की इजाजत नहीं देने पर मनसे नेताओं ने कड़ी आपत्ति जतायी है। पुलिस ने जाधव के खिलाफ नोटिस जारी किया, लेकिन वह रैली निकालने पर आमदा रहे और रैली का नेतृत्व करने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जाधव को कश्मीरा पुलिस थाने ले गयी है।

 मनसे की रैली आज सुबह दस बजे से बालाजी होटल से शुरू होकर और मीरा रोड़ पर समाप्त होने वाली थी। जाधव ने अपनी हिरासत से पहले पुलिस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, “मराठी हमारी मातृ भाषा है और हम उसके लिए किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार है। हम किसी भी दवाब के सामने नहीं झुकेंगे। रैली अपने निर्धारित योजना के अनुसार निकाली जायेगी।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups