Couple dies in road accident: सड़क हादसे में दम्पति की मौत!

Tue, Jul 08 , 2025, 07:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने आज बताया कि मृतकों की पहचान मल्हारी बाजीराव पवार (57) और उनकी पत्नी पंखाबाई मल्हारी पवार (50) के रूप में हुई है। मल्हारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों येलपाने पुलिसवाड़ी, तालुका श्रीगोंडा, जिला अहिल्यानगर के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति रविवार शाम पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन करने के बाद दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मल्हारी पवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंखाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घटना के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि भीगवान पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups