मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मतदाता सूची में अनियमितताओं को रोकने के लिए एक समिति बनायी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न तरीकों से मतदाता सूची में हेरफेर करके राज्य विधानसभा चुनाव जीता है।
उन्होंने कहा, ''भाजपा भारत चुनाव आयोग की मदद से धोखाधड़ी के जरिए सत्ता में आई है, इसलिए हमने ऐसी घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाई है।'' इस समिति में कुल सात सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण हैं। समिति में कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रफुल गुड्डे पाटिल, पूर्व मंत्री अशोकराव पाटिल, प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, विधानसभा उम्मीदवार धनंजय शिरीष चौधरी, परीक्षित वीरेंद्र जगताप शामिल हैं।
समिति के समन्वयक प्रदेश कांग्रेस महासचिव अभय छाजेड हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मतदाता सूची में अनियमितताओं के बारे में चुनाव आयोग में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आयोग ने अभी तक संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। सपकाल ने कहा, ''भाजपा चुनाव जीतने के लिए अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर रही है और मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। यह सब रोकने के लिए यह समिति अध्ययन करेगी और प्रदेश कांग्रेस को एक रिपोर्ट सौंपेगी।''
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 07 , 2025, 08:08 AM