Modi in Port of Spain: मोदी ने त्रिनिदाद व टोबैगो के राष्ट्रपति से की मुलाकात!

Sat, Jul 05 , 2025, 07:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पोर्ट आफ स्पेन/नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन यहां राष्ट्रपति भवन में त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति कंगालू को भारत आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से भरी इस भेंट में दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता की पुष्टि हुई।

प्रधानमंत्री ने उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को दिए गए शानदार आतिथ्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एवं टोबैगो’ प्रदान किए जाने के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे भारत के 1.4 अरब लोगों का सम्मान बताया। मोदी ने राष्ट्रपति कंगालू को इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए उनकी सराहना की।

राष्ट्रपति कंगालू ने भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व तथा दूरदृष्टि की सराहना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत जन-जन संबंधों पर अपने विचार प्रकट किये। प्रधानमंत्री ने दक्षिणी देशों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा कैरीकॉम को भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups