बदरीनाथ धाम की शोभायात्रा में शंकराचार्य को किया गया आमंत्रित

Thu, Feb 05 , 2026, 12:44 PM

Source : Uni India

Badrinath Dham Gate Opening Ceremony: काशी के शंकराचार्य घाट स्थित विद्यामठ में गुरुवार को बदरीनाथ धाम(Badrinath Dham) के पुजारी समुदाय की शीर्ष संस्था बदरीनाथ डिमरी(Badrinath Dimri) धार्मिक केंद्रीय पंचायत (Religious Central Panchayat) के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट की।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwaranand) ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा तेल कलश (गाडू घड़ा) शोभायात्रा में ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा और उनसे इस आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया। आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए ऋषिकेश में गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा में शामिल होने की सहमति व्यक्त की।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रयागराज के माघ मेला में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य जी के साथ हुई घटना के बाद बदरीनाथ धाम से जुड़े इस महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव में उन्हें शंकराचार्य के रूप में आमंत्रित किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परंपरा के अनुसार इस उत्सव में बदरीनाथ के शंकराचार्य को आमंत्रित किया जाता रहा है। गाडू घड़ा शोभायात्रा (Gadu Ghada procession) दो चरणों में आयोजित होती है। इसमें बदरीनाथ के पुजारी समुदाय (डिमरी) के मूल ग्राम डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलने पर डिमरी पुजारियों द्वारा यह कलश बदरीनाथ धाम तक पहुंचाया जाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups