रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे, लेंगे अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का स्थान 

Tue, Jul 01 , 2025, 12:40 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रवींद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) महाराष्ट्र के नये प्रदेशाध्यक्ष चुने गए और वह मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। चव्हाण निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) का स्थान लेंगे। केंद्रीय भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेजा था। यह प्रक्रिया पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में पूरी हुई।

 चव्हाण ने कोंकण क्षेत्र में भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश महासचिव और कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है।  चव्हाण डोंबिवली निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वह इससे पहले देवेंद्र फडणवीस की पहली कैबिनेट में राज्य मंत्री और एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups