Air India flight announcement: एयर इंडिया ने की यात्रियों के परिजनों के लिए उड़ान की व्यवस्था!

Thu, Jun 12 , 2025, 10:15 PM

Source : Uni India

मुंबई। एयर इंडिया (Air India) ने दुर्घटनाग्र्सत विमान (Crashed plane) में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों को अहमदाबाद ले जाने और वापस लाने के लिए दिल्ली और मुंबई से उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उड़ानों का विवरण इस प्रकार है...

आईएक्स 1555 – दिल्ली-अहमदाबाद, प्रस्थान का समय : 12 जून रात 11 बजे

आईएक्स 1556 – अहमदाबाद-दिल्ली, प्रस्थान का समय : 13 जून रात एक बजकर 10 मिनट

एआई1402 – मुंबई-अहमदाबाद, प्रस्थान का समय : 12 जून रात 11 बजे

एआई1409 – अहमदाबाद-मुंबई, प्रस्थान का समय : 13 जून रात एक बजकर 15 मिनट

एयरलाइंस ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई में यात्रियों और कर्मचारियों के जो निकटतम रिश्तेदार इन उड़ानों से जाना चाहते हैं, वे हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो निकटतम रिश्तेदार विदेशी गंतव्यों से आ रहे हैं और अहमदाबाद जाना चाहते हैं वे हॉटलाइन +91 8062779200 पर कॉल कर सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups