मुंबई। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देश भर में अपनी शाखाओं में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 13,455 जूनियर एसोसिएट्स को नियुक्त किया है।
बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि चयनित उम्मीदवारों की सूची अब बैंक के आधिकारिक करियर पोर्टल (Career Portal) पर उपलब्ध है। इस भर्ती का उद्देश्य 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों को भरना है, जिससे यह उद्योग में महत्वपूर्ण भर्ती प्रयासों (Important recruitment efforts)में से एक बन गया है। चयन प्रक्रिया फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं और अप्रैल 2025 में आयोजित मुख्य परीक्षाओं के साथ शुरू हुई। पारदर्शी मूल्यांकन के बाद, 13,455 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चयन किया गया है।
एसबीआई के अध्यक्ष सी एस सेट्टी (C S Setty) ने कहा,“ विभिन्न श्रेणियों में हमारी कुल भर्ती लगभग 18,000 लोगों की है, जिनमें से लगभग 13,500 लिपिक भर्ती होगी, 3,000 परिवीक्षाधीन अधिकारी और स्थानीय-आधारित अधिकारी होंगे। जैसे-जैसे हम इस नए टैलेंट पूल को शामिल करेंगे, हमारा लक्ष्य विकसित हो रही कार्यात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के साथ संरेखित संरचित कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू करके अपनी मानव संसाधन क्षमताओं को और मजबूत करना है।”
उन्होंने कहा कि दो लाख 36 हजार से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्थक रोजगार सृजित करने और बैंकिंग पेशेवरों की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 11 , 2025, 08:07 PM