मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के मामले में लगभग 24 साल से फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी साहू दिवाकर दोशी छद्म नाम से रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा इकाई-2 के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। दोशी 2001 में रिक्शा किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या के मामले आरोपी है। चौदह जनवरी, 2001 को विरार में हार्डवेयर की दुकान के मालिक मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (46) की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में विरार थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हरुनाली मुस्तकिन अली सैयद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। साहू उत्तर प्रदेश में कानपुर जिला के पहाड़पुर का निवासी है। उसे दो दशकों से अधिक समय तक कपड़ा नहीं जा सका था। अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत आरोप तय किए थे। अपराध शाखा के अधिकारियों ने जांच फिर से शुरू की। अधिकारियों ने पुराने परिवहन रिकॉर्ड, लाइसेंस और आरटीओ के साथ मोटर वाहन मामलों (Motor Vehicle Cases)की जांच करके साहू का पता लगाया। विश्वसनीय खुफिया जानकारी और विस्तृत डिजिटल विश्लेषण पर काम करते हुए अधिकारियों ने आरोपी के रिश्तेदारों से जुड़े एक मोबाइल नंबर की पहचान की। आगे की निगरानी ने उन्हें कानपुर में शुक्ला पेट्रोल पंप के पास साहू तक पहुँचाया, जहाँ वह रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा था।
उप निरीक्षक अजीत गीते के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने अभियान चलाकर साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, साहू ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसने खुलासा किया कि उसने और सह आरोपी सैयद ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण पीड़ित की हत्या की। साहू ने पुलिस को बताया कि बकाया रिक्शा किराया और पीड़ित द्वारा आरोपी को उसकी दुकान के पास रिक्शा की पार्किंग करने से कथित रूप से मना करने को लेकर विवाद था। मुंबई लाए जाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि वह अब न्यायिक हिरासत में है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 01 , 2025, 07:08 PM