अब लगेगा डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर अंकुश ! मुंबई पुलिस को मिलेगा डिजिटल आईडी कार्ड

Fri, May 30 , 2025, 02:40 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस (Maharashtra's Mumbai Police) को जल्द ही डिजिटल आईडी कार्ड (digital ID cards) उपलब्ध कराया जायेगा जिससे फर्जी पहचान पत्र (fake identity cards) का इस्तेमाल करके डिजिटल अरेस्ट जैसी होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। मुंबई पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस के लिए सुरक्षित और प्रौद्योगिकी-सक्षम आईडी कार्ड जारी करने के अपने प्रमुख प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी जिसके बाद सभी कर्मियों को जल्द ही डिजिटल आईडी कार्ड मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नकली आईडी का उपयोग करके, विशेष रूप से डीजिटल गिरफ्तारी घोटालों और अन्य धोखाधड़ी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इस कारण डिजिटल आईडी जारी करने से नकली पुलिस आईडी कार्ड से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं (national security concerns) का समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि 51,308 स्वीकृत पदों के लिए डिजिटल स्मार्ट पहचान पत्र जारी करने के लिए चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस तरह से मुंबई पुलिस का यह विभाग यह नयी पहल लागू करने वाला देश का वह पहला सरकारी विभाग बन जाएगा। इस प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह विभाग ने पुलिस आयुक्त को इनकी खरीद के लिए एक बंद निविदा प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है। वर्तमान में मुंबई पुलिस के कर्मचारी मुद्रित आईडी कार्ड का उपयोग करते हैं जिनकी डेस्कटॉप प्रकाशन उपकरणों का उपयोग करके नकली प्रति आसानी से बनाई जा सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups