पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर बंगाल में प्रदर्शन करेगी भाजपा

Mon, May 05 , 2025, 12:59 PM

Source : Uni India

कोलकाता 05 मई (वार्ता)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP)  देश में अवैध रूप से निवासरत पाकिस्तानी (Pakistan) नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजे जाने की मांग को लेकर सोमवार को राज्य के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार (BJP President Sukanta Majumdar), विधायक अग्निमित्रा पॉल, पूर्व सांसद लॉकेट चट्टोपाध्याय, राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और अन्य अग्रणी नेताओं सहित राज्य के प्रमुख भाजपा नेता आज सुबह से विभिन्न जिला मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे।
श्री मजूमदार ने कहा, “हम चाहते हैं कि पचिम बंगाल सहित देश में अवैध रूप से रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए तथा उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल भेजने से पहले सभी जिला मुख्यालयों पर इस मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।”उन्होंने हाल ही में चंदननगर से पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया और कहा कि यह राज्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर निगरानी की कमी को परिलक्षित करता है।
राज्य में निवासरत पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कई बार राज्य सरकार ऐसे काम करती है जैसे वह संघीय ढांचे का हिस्सा ही न हो, इसलिए उसे अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाने की जरुरत है।
भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 450 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल में बाड़ नहीं लगायी गयी , क्योंकि ममता बनर्जी सरकार के सहयोग की कमी के कारण केंद्र द्वारा इस उद्देश्य के लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सका।
भाजपा के एक अन्य वरिठ नेता ने कहा , “राज्य में तृणमूल कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। वे पाकिस्तान और बंगलादेश के लोगों को देश में रहने की इजाजत दे रहे हैं क्योंकि इससे उनका वोट बैंक सुरक्षित रहेगा। यह जारी नहीं रह सकता। हम सरकार पर दबाव बनाएंगे। आज प्रदर्शन का पहला दिन है और अगर सरकार गंभीर नहीं है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।”
पश्चिम बंगाल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की यह मांग हुगली जिले के चंदननगर कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा शनिवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को कथित तौर पर 1980 से पर्यटक वीजा पर भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद सामने आयी है। गत 25 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद राज्य में किसी पाकिस्तानी नागरिक की यह पहली गिरफ्तारी है, जिसमें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups