भिण्ड, 05 मई (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिण्ड जिले (Bhind district) में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में चार लोगों की मृत्यु (Four people died) हो गयी और पांच लोग घायल (Five people injured) हो गये है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरोही थाना क्षेत्र में भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 (Bhind-Gwalior National Highway 719) पर कल देर रात कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में बिहारीलाल बघेल (40), सुजान सिंह बघेल (50), ऋषिकेश बघेल (22) व महमूद (23) की मौके पर मृत्यु हो गयी। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार कठमा गांव निवासी बिहारीलाल बघेल, चाचा सुजान सिंह बघेल और ऋषिकेश बघेल भिण्ड में आयोजित एक फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में सवार महमूद की भी मौके पर मौत हो गई।
घटना के समय ग्वालियर से भिण्ड आ रहे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह गुजर रहे थे। हादसा देख गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आए। एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, व घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। इसके बाद वह अस्पताल भी पहुंचे और चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए।
इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 05 , 2025, 12:39 PM