Education Empowerment: शिक्षा नारी सशक्तिकरण की नींव है : बेबी रानी मौर्य!

Sun, May 04 , 2025, 09:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने रविवार को कहा कि शिक्षा नारी सशक्तिकरण (Education Women Empowerment) की नींव है। जब एक बालिका शिक्षित होती है तो न केवल वह अपना भविष्य संवारती है बल्कि राज-समाज और परिवार को भी प्रगति की राह पर ले जाती है। मौर्य ने आज यहां कहा कि बालिकाओं से जीवन में आत्मनिर्भर बनने और सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। हिंसा की शिकार महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई बाल महिला सम्मान कोष के माध्यम से सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मौर्य ने बताया कि प्रदेश में दो करोड़ बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना काल में जिन बच्चों ने मां-बाप को खोया है, ऐसे बच्चों की शिक्षा का दायित्व सरकार उठा रही है। कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) ने आगे कहा कि कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं। जहां पहले 15 हज़ार रुपये प्रदान किए जाते थे,अब बढ़ाकर 25 हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। हिंसा की शिकार महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई बाल महिला सम्मान कोष के माध्यम से सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही वन स्टाप सेंटर के माध्यम से भी महिलाओं के हितार्थ निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं।

श्रीमती मौर्य ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग एवं पोषाहार विभाग के अधिकारियों से उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन की सत्यापन स्थिति और कन्या सुमंगला योजना से संबंधित जानकारी से उप निदेशक महिला कल्याण राजेश गुप्ता ने मंत्री को जानकारी से अवगत कराया।

श्रीमती मौर्य ने मंडल के मुरादाबाद जिले में संचालित संप्रेषण गृह तथा रामपुर जिले में संचालित शिशु सदन की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधीक्षक को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बच्चों की देखभाल में कोई लापरवाही न हों तथा निर्धारित मेन्यू अनुसार ही भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मंडल भर के जिला कार्यक्रम अधिकारियों से गंभीर कुपोषित एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या एवं उन्हें कुपोषण की चपेट से बाहर निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों की बिंदू वार जानकारी की। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के मौके पर गांव की किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, नियमित तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट द्वारा निर्धन और जरूरतमंद बालिकाओं के हितार्थ शैक्षणिक फीस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शिक्षा को नारी सशक्तिकरण की नींव बताते हुए कहा कि जब एक बालिका शिक्षित होती है तो वह न केवल अपना भविष्य संवारती है बल्कि अपने परिवार और समाज को भी प्रगति की राह पर ले जाती है। उन्होंने बालिकाओं से जीवन में आत्मनिर्भर बनने और सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups