मध्य प्रदेश: पन्ना में भीषण आग ने एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में लिया

Sun, May 04 , 2025, 03:57 PM

Source : Uni India

पन्ना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) के रामनगर गांव (Ramnagar Village) में शनिवार रात भीषण आग (Fire) लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया तथा घरेलू सामान और फसलें नष्ट हो गईं।
सौभाग्यवश, ग्रामीण भागने में सफल रहे, लेकिन उनके घर और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।
पन्ना के जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने राहत कार्यों का निरीक्षण करने तथा प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामनगर गांव में हुई तबाही देखकर दिल दहल गया। उन्होंने प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और पीड़ितों को आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शर्मा ने इस मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी चर्चा की तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग लगने के दो घंटे बाद पहुंचीं और अगर वे पहले पहुंच जातीं तो शायद आग पर काबू पा लिया जाता और नुकसान कम से कम होता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups