बंगाल: हुगली जिले के चंदननगर से पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार

Sun, May 04 , 2025, 01:54 PM

Source : Uni India

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली जिले (Hooghly district) के चंदननगर पुलिस (Chandannagar Police) ने एक पाकिस्तानी नागरिक फातिमा बीवी (Fatima Beevi) को गिरफ्तार  (arrested) किया है, जो कथित तौर पर 45 साल से भारत में रह रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से पाकिस्तान (Pakistan) के रावलपिंडी (Rawalpindi) की निवासी फातिमा 1980 में अपने माता-पिता के साथ भारत आई थी और पिछले 45 वर्षों से चंदननगर कुथिर मठ इलाके में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फातिमा 1980 में अपने पिता के साथ पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और 1982 में चंदननगर के एक बेकरी मालिक मुजफ्फर मलिक से शादी की थी। दंपति की दो बेटियां भी अब शादीशुदा हैं।
हालांकि फातिमा चार दशकों से अधिक समय से भारत में रह रही है, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके आने के एक साल बाद ही उसके लापता होने की सूचना मिली थी।
फातिमा को शनिवार को चंदननगर में कुथिर मठ के पास एक मस्जिद के पीछे स्थित मुजफ्फर मलिक के दो मंजिला घर से गिरफ्तार किया गया।
चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा “ केंद्र सरकार द्वारा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के आदेश के बाद जब हमने उनका पता लगाना शुरू किया, तो हमें पता चला कि यह साठ वर्षीय महिला यहां रह रही थी। अब हमें औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और उसे वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।”
पारिवारिक सूत्रों ने दावा किया कि फातिमा का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था, लेकिन उसे अपने पिता के साथ उनके काम के लिए पाकिस्तान जाना पड़ा और अब, वहां कोई रिश्तेदार नहीं होने के कारण उसके लिए उस देश में रहना मुश्किल होगा।
परिवार के एक सदस्य ने कहा “ वह अब 60 वर्ष की हो गई है और उसे रोजाना कई दवाएं लेनी पड़ती हैं। उसे नियमित चिकित्सा जांच की आवश्यकता है और जल्द ही उसके घुटने की सर्जरी होनी है। मैं पुलिस से उसे रिहा करने का अनुरोध करता हूं।”
परिवार के सदस्य ने यह भी कहा कि फातिमा ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में किसी पाकिस्तानी नागरिक की यह संभवतः पहली गिरफ्तारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups