LSG vs MI: मुंबई इंडियंस को तीसरी हार का सामना करना पड़ा, रंगारंग मुकाबले में लखनऊ की जीत, घर में पल्टन को 12 रन से हराया!

Fri, Apr 04 , 2025, 11:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया है। लखनऊ ने मुंबई को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया था। रोमांचक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की पारी की बदौलत मुंबई मैच में बनी रही। लेकिन सूर्या निर्णायक क्षण पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और उसे जीत की ओर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इस प्रयास में हार्दिक को तिलक वर्मा का साथ नहीं मिला। इसके कारण मुंबई मैच में पिछड़ गई। इस प्रकार लखनऊ ने मुंबई को जीत से 12 रन दूर रखने में सफलता प्राप्त की। मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। इसके साथ ही लखनऊ ने अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। यह मुंबई की तीसरी हार थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप और अवेश खान।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर और विग्नेश पुथुर।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Road Accident: मिस्र में सड़क दुर्घटना में कतर के तीन कर्मचारियों की मौत!
 Pakistani Soldiers Killed: भीषण सीमा संघर्ष के बीच तालिबान बलों ने डूरंड रेखा पर सेना की चौकियों पर कब्ज़ा किया, 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups