IPL 2025 : आईपीएल 2025 सीजन (IPL 2025) में कल (31 मार्च) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। मुंबई ने कोलकाता को हराकर इस साल के आईपीएल का अपना पहला मैच जीत लिया है।
मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया। अपने डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अश्विनी कुमार ने इतिहास रच दिया। अश्विनी कुमार ने इस मैच में चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा, 23 वर्षीय अश्विनी अपने आईपीएल पदार्पण मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास
23 वर्षीय अश्विनी अपने आईपीएल पदार्पण मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विनी कुमार ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को आउट किया। अश्विनी कुमार की धारदार गेंदबाजी के सामने कोलकाता केवल 116 रन ही बना सकी। अश्विनी कुमार ने पहली ही गेंद पर रहाणे को आउट कर दिया। अश्विनी कुमार, अली मुर्तजा और अल्जारी जोसेफ के बाद आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में विकेट लेने वाले तीसरे मुंबई खिलाड़ी बन गए।
अश्विनी कुमार ने सबको प्रभावित किया
अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। अश्विनी कुमार ने दिखा दिया है कि वह भविष्य में मुंबई के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। अश्विनी कुमार का संघर्ष कई युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अश्विनी कुमार ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
मैच कैसा था?
मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता को 8 विकेट से हराकर आसान जीत के साथ अपना खाता खोला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली मुंबई ने कोलकाता को 16.2 ओवर में 166 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद मुंबई ने महज 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में 4 विकेट लेने वाले अश्विनी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 01 , 2025, 12:04 PM