MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया!

Mon, Mar 31 , 2025, 10:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 IPL 2025:  अश्विनी कुमार (चार विकेट) और दीपक चाहर (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद रायन रिकलटन (नाबाद 62) की शानदार पारी के दम पर सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। आईपीएल के इस सत्र में मुंबई की पहली जीत है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के 116 रन के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन (Rohit Sharma and Ryan Rickleton) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 46 रन जोड़े। छठें ओवर में रसल ने रोहित शर्मा (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रसल ने विल जैक्स (16) को अपना दूसरा शिकार बनाया। मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। रायन रिकलटन ने 41 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए (62) रनों की मैच विजयी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने नौ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रन बनाये।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से आंद्रे रसल ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले आज यहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये। सुनील नारायण (शून्य) और क्विंटन डी कॉक (एक) रन बनाकर आउट हुये। ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नारायण का बोल्ड किया। वहीं डीकॉक को दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया।

इसके बाद चौथे ओवर में अश्विनी कुमार ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को अपना पहला शिकार बनाया। वेंकटेश अय्यर (तीन) को चाहर ने आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। जमने का प्रयास कर रहे अंगकृष रघुवंशी (26) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। इसके बाद अश्विनी कुमार ने रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसल (पांच) को आउट कर कोलकाता की कमर तोड़ दी। कोलकाता का नौवां 15वें ओवर में विकेट हर्षित राणा (चार) के रूप में गिरा। मिचेल सैंटनर ने रमन दीप सिंह 12 गेंदों में (22) रन को आउटकर कोलकाता की पारी को 16.2 ओवर में 116 रन के स्कोर पर समेट दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने तीन ओवरों में 24 रन देकर चार विकेट लिये। दीपक चाहर को दो विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट लिये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups