CSK vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हराया!

Sun, Mar 30 , 2025, 11:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Resul: चेन्नई के कप्तान रजत पाटीदार (51), फिल सॉल्ट (32), विराट कोहली (31) और टिम डेविड (नाबाद 22) रन के बाद हेजलवुड (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हरा दिया है।


आरसीबी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र आठ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। राहुल त्रिपाठी (पांच), कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (शून्य) को जॉश हेजवुड ने आउट किया। 

दीपक हुड्डा (चार) और सैम करन (आठ) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। 13वें ओवर में यश दयाल ने रचिन रविंद्र (41) को आउटकर चेन्नई की उम्मीदों को ध्वत कर दिया। इसके बाद यश ने शिवम दुबे (19) को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। रवि अश्विन (11) को लियम लिविंगस्टन ने आउट किया। इसके बाद रवींद्र जडेजा और महेन्द्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच आठवें के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। हेजलवुड ने रवींद्र जडेजा (25) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी और 50 रनों से मुकाबला हार गई।

आरसीबी की ओर से जॉश हेजलवुड ने तीन विकेट, लियम लिविंगस्टन और यश दयाल ने दो-दो विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने फिल सॉल्ट को स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया। फिल सॉल्ट ने 16 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (32) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल (27) को आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बना लिया। 13वें ओवर में नूर अहमद ने विराट कोहली को आउटकर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। विराट कोहली ने 30 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (31) रन बनाये। लियम लिविंगस्टन (10), जितेश शर्मा (12) रन बनाकरअ आउट हुये।

 कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (51) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें 19वें ओवर की पहली गेंद पर मतीशा पतिराना ने आउट किया। इसी ओवर में क्रुणाल पंड्या (शून्य) को पतिराना ने अपना दूसरा शिकार बनाया। टिम डेविड ने आठ गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए (नाबाद 22) रनों की विस्फोटक पारी खेली। डेविड ने 20वें ओवर में एस करण की गेंद पर लगातार छक्के लगाते हुए टीम को स्कोर को सात विकेट पर 196 रन पर पहुंचा दिया।
चेन्नई सुपर की किंग्स की ओर से नूर अहमद ने तीन, मतीशा पतिराना ने दो विकेट लिये। आर अश्विन और खलील अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups