GT vs PBKS: 4 छक्के और 3 चौके, कप्तान श्रेयस अय्यर की दमदार शुरुआत, गुजरात के खिलाफ ठोका दमदार अर्धशतक!

Tue, Mar 25 , 2025, 09:02 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Shreyas Iyer Fifty : श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान के तौर पर अपने डेब्यू का शानदार आगाज किया है। श्रेयस ने पंजाब के इस अभियान के पहले और 18वें सीजन के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अर्धशतक लगाया। श्रेयस ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह श्रेयस का आईपीएल में 22वां और पंजाब के कप्तान के रूप में पहला अर्धशतक है।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेज, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups