IPL Lead Delhi Lucknow: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 210 रनों का लक्ष्य!

Mon, Mar 24 , 2025, 09:52 PM

Source : Uni India

विशाखापत्तनम। निकोलस पूरन (75) और मिचेल मार्श (72) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 210रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पांचवें ओवर में विपराज निगम ने एडन मारक्रम (15) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (72) रनों की पारी खेली।

 इसके बाद 14वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने शतक की ओर बढ़ रहे निकोलस पूरन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (76) रन बनाये। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के आगे डेविड मिलर के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत(शून्य) को आउट कर लखनऊ को तीसरा चौथा झटका दिया। आयुष बदोनी (चार) भी कुलदीप का शिकार बने।

 लखनऊ का छठा विकेट शार्दुल ठाकुर(शून्य) रनआउट के रूप में गिरा। 19वें ओवर में शाहबाज अहमद (नौ) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसी ओवर में स्टार्क ने रवि बिश्नोई (शून्य) को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और आयुष बदोनी ने दो विकेट लिये। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups