रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन का विजयी आगाज किया है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB beat Kolkata Knight Riders) को 7 विकेट से हराया। केकेआर ने आरसीबी को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया था। आरसीबी ने 22 गेंद शेष रहते जीत की चुनौती पूरी कर ली। आरसीबी ने 16.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। आरएसएबी ने फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार की तिकड़ी की विस्फोटक पारी के दम पर यह चुनौती पूरी की।
आरसीबी की अविश्वसनीय ओपनिंग साझेदारी
विराट कोहली और फिलिप साल्ट की सलामी जोड़ी ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। फिर फिलिप साल्ट आउट हो गए। साल्ट ने 31 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। फिर देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर लौटे।
देवदत्त के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। रजत ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में विस्फोटक पारी खेली। रजत ने 16 गेंदों पर 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। रजत ने इस तूफानी पारी से आरसीबी को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद विराट और लियाम लिविंगस्टोन की जोड़ी ने आरसीबी को जीत दिलाई।
विराट ने सबसे ज्यादा रन बनाकर आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। विराट ने 36 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। लियाम ने 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी ने 1-1 विकेट लिया।
आरसीबी की 'विराट' जीत, गत चैंपियन केकेआर का हार से आगाज

Rain? Sure, our boys Reigned! ????

Took no prisoners tonight. Excellent start! ????❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #KKRvRCB pic.twitter.com/ftaC54R9tv
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 22, 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवन: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिक दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 23 , 2025, 10:24 AM