पाकिस्तान से 50,000 टन चावल आयात कर रहा बंगलादेश!

Tue, Feb 25 , 2025, 08:55 PM

Source : Uni India

ढाका। बंगलादेश ने 1971 में अपनी आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान के साथ सीधा व्यापार फिर से शुरू किया है और सरकार-से-सरकार सौदे के तहत 50,000 टन चावल वहां से आयात कर रहा है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा अगस्त 2024 में बंगलादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina)को सत्ता से हटाने के बाद सेना समर्थित अंतरिम सरकार के सत्ता संभालने के बाद से राजनयिक संबंधों में सुधार के बाद हुआ है। इस महीने की शुरुआत में हुए नये समझौते के तहत बंगलादेश ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान के माध्यम से पाकिस्तान से 499 डॉलर प्रति टन की दर से सफेद चावल खरीदेगा। शिपमेंट दो चरणों में वितरित किया जायेगा और शेष 25,000 टन मार्च की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तानी सफेद चावल की कीमत वियतनाम से आयातित चावल से अधिक है, जिसे बंगलादेश 474.25 डॉलर प्रति टन की दर से आयात कर रहा है। बंगलादेश में मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार चावल बाजार को स्थिर करने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि हाल के महीनों में इसकी कीमतों में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और मध्यम गुणवत्ता वाले चावल की बिक्री लगभग 80 टका प्रति किलोग्राम है। रिपोर्ट के मुताबिक चावल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार निविदाओं सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों (international markets) से अधिक चावल आयात कर रही है और आयात शुल्क समाप्त कर दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups