Ukraine conflict: यूक्रेन में शांति समाधान के लिए शर्तें बताये रूस: रुबियो

Tue, Feb 25 , 2025, 04:08 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने कहा कि अमेरिका रूसी वार्ताकारों के साथ एक और बैठक करना चाहता है, ताकि वे यूक्रेन में संघर्ष (Ukraine conflict) को समाप्त करने के लिए रूस की शर्तों की रूपरेखा बता सकें। रुबियो ने सोमवार को ब्रेइटबार्ट न्यूज वेबसाइट को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “हमें रूस से शुरुआत करते हुए उन दोनों को बातचीत की मेज पर लाना होगा, इसलिए हमने पिछले सप्ताह उनसे मुलाकात की और उस बैठक का मूल प्रश्न था कि वह इस संघर्ष को समाप्त करने में रुचि रखते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वे सही परिस्थितियों में ऐसा करेंगे। 

हमने उन शर्तों पर चर्चा नहीं की। इसलिए अगला कदम फिर से उनसे मिलना है, सही लोगों के समूह (right group) के साथ और यह रूपरेखा बनाना शुरू करना है कि रूस को युद्ध रोकने के लिए क्या करना होगा।” उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेनी पक्ष के साथ शर्तों पर भी चर्चा करेगा। रक्षा मंत्री ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘विरोधी’ है और संघर्ष को रोकने तथा बातचीत करने के लिए अमेरिका की ओर से किये गये प्रयासों के विपरीत है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को रियाद में उच्च स्तरीय रूस-अमेरिका वार्ता आयोजित की गयी। रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव और आरडीआईएफ फंड के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने किया। अमेरिका का प्रतिनिधित्व श्री रुबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने किया। श्री उशाकोव ने कहा कि वार्ता इस बात पर केंद्रित थी कि यूक्रेन पर बातचीत कैसे शुरू की जाये। रूसी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के आकलन के मुताबिक वार्ता के परिणाम सकारात्मक रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups