Zelensky: यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिले तो राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे जेलेंस्की!

Mon, Feb 24 , 2025, 07:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने रविवार को कहा कि अगर उनके देश को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) की सदस्यता मिलती है तो इसके बदले वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर उनके पद त्यागने से यूक्रेन में शांति बहाल होती है तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा “यदि इससे यूक्रेन में शांति की गारंटी मिलती है और आपको वास्तव में मेरे इस्तीफे की ज़रुरत है, तो मैं तैयार हूं। मैं नाटो की सदस्यता के बदले ऐसा कर सकता हूं।”

इससे पहले ज़ेलेंस्की ने पहले कहा था कि अगर नाटो यूक्रेन को गठबंधन की सदस्यता देने से इनकार करता है तो उनके देश की सेना को अपने मौजूदा आकार से दोगुना करने की आवश्यकता होगी। ज़ेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें यूक्रेन पर रूस के साथ चल रहे संघर्ष को शुरू करने का आरोप लगाया था। 

ट्रम्प ने हालांकि बाद में स्वीकार किया कि रूस ने हमला किया, लेकिन अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन और ज़ेलेंस्की को इस संघर्ष को जल्दी न रोकने के लिए दोषी ठहराया। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद ज़ेलेंस्की ने फिर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ट्रम्प ‘गलत सूचना देने वाले स्थान’ पर थे। इसके बाद ट्रम्प ने फिर आक्रोश जताते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति को तानाशाह बताया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups