Trump did not consider: ट्रम्प ने शांति वार्ता में जेलेंस्की की उपस्थिति को 'महत्वपूर्ण' नहीं माना

Sat, Feb 22 , 2025, 03:25 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन: अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने शांति वार्ता में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ?(Volodymyr Zelensky) की उपस्थिति को महत्वपूर्ण नहीं बताया है। उनका यह बयान उस समय आया जब यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के समाधान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत हो रही है। फ़ॉक्स न्यूज़ रेडियो के ब्रायन किलमीड (Brian Kilmeade Show) शो में शुक्रवार को दिए गए एक साक्षात्कार में श्री ट्रम्प ने युद्ध से निपटने के श्री ज़ेलेंस्की के तरीके की आलोचना की। उन्होंने कहा, "मैं श्री ज़ेलेंस्की को कई सालों से देख रहा हूं, कैसे उनके शहर तबाह हो रहे हैं, कैसे उनके लोग और सैनिक मारे जा रहे हैं।"

ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की पर बातचीत में कमज़ोर होने का आरोप लगाया और कहा, "उनके पास कोई कार्ड नहीं है। पिछले तीन सालों में श्री ज़ेलेंस्की की बातचीत में भागीदारी से कोई ठोस परिणाम नहीं मिले हैं। ट्रम्प ने कहा, "वह तीन साल से बैठकों में शामिल हैं, और कुछ भी नहीं हुआ।" यूक्रेन में तबाही को स्वीकार करते हुए, श्री ट्रम्प ने तर्क दिया कि शांति वार्ता में श्री ज़ेलेंस्की की भागीदारी ने सौदे तक पहुंचना और भी मुश्किल बना दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups