Schools closed due: बोत्सवाना में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

Thu, Feb 20 , 2025, 10:50 AM

Source : Uni India

गेबोरोन। बोत्सवाना में भारी बारिश ((heavy rains) के चलते छात्रों के परिवहन में व्यवधान (Child Welfare) के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाल कल्याण और बुनियादी शिक्षा मंत्री नोनो कगाफेला मोकोका (Nono Kgafela Mokoka) ने बुधवार को कहा कि भारी बारिश के कारण अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई हैं और उनमें से कुछ सड़कें कट गई हैं जिससे छात्र स्कूल आने-जाने में असमर्थ हैं।

उन्होंने कहा कि अस्थायी बंद का यह आदेश 20 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी की जाएगी और अगले सप्ताह और जानकारी दी जाएगी। बोत्सवाना में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बाढ़ आ गई है। मौजूदा बारिश इस पूरे सप्ताह और संभवतः फरवरी के अंत तक जारी रहने की उम्मीद है। देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में 50 मिमी या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups